गोरखपुर, जुलाई 14 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के बेवरी चौराहे पर चोरों ने एक चाय की दुकान का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये नकद और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।वारदात के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त पर सवाल उठने लगे हैं। बेवरी चौराहा निवासी प्रभुनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी चाय की दुकान चौराहे पर स्थित है। सोमवार रात अज्ञात चोर ताला तोड़कर दुकान में घुस गए और गल्ले में रखा लगभग 50 हजार रुपये नकद, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। गोला पुलिस आसपास लगे सीसीट...