Gorakhpur News: चाकू से हमले में सिपाही घायल, युवक गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 2 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ चौकी अंतर्गत बाघागाड़ा पुलिस पिकेट पर रविवार शाम संदिग्ध अवस्था में चाकू लेकर घूम रहे युवक को पकड़ने के दौरान एक रिक्रूट कांस्टेबल घायल हो गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार रविवार शाम सूचना मिली कि बाघागाड़ा पिकेट के पास एक युवक हाथ में नारियल काटने वाला चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पकड़ने के दौरान युवक के पास मौजूद चाकू से रिक्रूट कांस्टेबल दिवाकर त्रिवेदी के हाथ में चोट लग गई। घायल कांस्टेबल को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया। चिकित्सकों के अनुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.