Gorakhpur News: चाकू के साथ चोरी का आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: सहजनवा। गीडा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी करता था। इतना ही नहीं, राहगीरों को चाकू दिखाकर डराता और उनसे रुपये व सामान छीनकर फरार हो जाता था। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी की पहचान प्रयागराज जिले के औंघीयारी थाना क्षेत्र के ढोढ़री गांव निवासी श्याम सुंदर पटेल के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.