Gorakhpur News: चलती बाइक की चेन में फंसा दुपट्टा, महिला का गला, सूझबूझ से बची जान
गोरखपुर, जुलाई 31 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज क्षेत्र में चलती बाइक की चेन में दुपट्टा फंसने से एक महिला की जान पर बन आई। बाइक से गिरते ही दुपट्टा पहिये और चेन में उलझ गया, जिससे उसका गला कसने लगा। पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने तत्काल अपनी बाइक की चाभी से दुपट्टा काटकर महिला की जान बचा ली। मैभरा गांव निवासी पूजा अपने एक परिचित की बाइक पर रामजानकी मार्ग होते हुए घर लौट रही थीं। नेतवार पट्टी गांव के पास सड़क पर बिखरी गिट्टी के कारण बाइक उछल गई और पूजा सड़क पर गिर गईं। गिरते ही उनका दुपट्टा बाइक के पिछले पहिये और चेन में फंस गया और गला में कसने लगा। इससे महिला तड़पने लगी।इसी दौरान पीछे से आ रहे नेशनल पीजी कॉलेज के कार्मिक सुधांशु पाण्डेय ने बिना समय गंवाए अपनी मोटरसाइकिल की चाभी निकालकर किसी तरह दुपट्टा काटकर महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.