गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। गोलघर की चटोरी गली में ग्राहकों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए इंदिरा बाल विहार की ओर लगे बैरियर और बोलार्ड की स्थिति अगले तीन दिन में बदली जाएगी। नगर निगम सभाकक्ष में सोमवार को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई निगम अधिकारियों एवं व्यापारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। नगर आयुक्त अजय जैन ने चटोरी गली में बंद पड़े साउंड सिस्टम और फव्वारे को दोबारा चालू कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। बैठक में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से गठित इंदिरा बाल विहार चटोरी गली व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की जानकारी भी नगर निगम अधिकारियों को दी। अनिल सिंह को अध्यक्ष, दिग्विजय सिंह को उपाध्यक्ष और उपेंद्र यादव को महामंत्री चुना गया है। बैठक में तय हुआ कि समस्य...