Gorakhpur News: चटोरी गली में कवाब-पराठा की दुकान में लगी आग, मची अफरातफरी
गोरखपुर, अगस्त 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के बाल विहार स्थित चटोरी गली में शुक्रवार रात कवाब-पराठा की एक दुकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख दुकान में मौजूद ग्राहक और कर्मचारी जान बचाकर बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग की तेज लपटों के कारण बगल की दो दुकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8:52 बजे चटोरी गली में प्रथम तल पर संचालित कवाब-पराठा की दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.