Gorakhpur News: घात लगाकर युवक पर जानलेवा हमला, नौ लोगों पर मुकदमा
गोरखपुर, जुलाई 27 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के उज्जीखोर गांव निवासी युवक पर रास्ते में घात लगाकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित गंगाशरण यादव ने पुलिस को बताया कि रविवार देर शाम वह सहजनवा से अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि डोमहर गांव स्थित पोखरे के पास पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने लाठी, हॉकी और अन्य हथियारों से उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे गांव के सूरज को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। हमले में गंगाशरण गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर विपिन, विनय, अखिलेश, संदीप, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.