गोरखपुर, नवम्बर 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने घाटों से लेकर बाजारों तक निगरानी का खाका तैयार किया है। जिले में इस बार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर करीब 234 प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। प्रमुख घाटों और जलाशयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। संवेदनशील घाटों पर ड्रोन से निगरानी होगी तो जलाशयों के किनारे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें मुस्तैद रहेंगी। घाटों पर भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और विसर्जन के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गई हैं।छठ पर्व की तैयारियों के तहत पुलिस और प्रशासन ने प्रतिमा स्थापना वाले सभी स्थानों की सूची तैयार कर ली है। यह भी पढ़ें- Chapra News: छठ पर छपरा जंक्शन पर सुरक्षा का कड़ा पहरा बीट पुलिस अ...