गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के नगर के एक वार्ड की 15 वर्षीय किशोरी घर से स्कूल जाने के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने वार्ड संख्या दो निवासी मो. इमरान के खिलाफ अपहरण की धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने किशोरी की बरामदगी और आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...