Gorakhpur News: घर से पांचवी की छात्रा लापता, केस दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 17 -- Gorakhpur News: जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर कक्षा पांच की 10 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला। परिजनों ने केस दर्ज कराया है। बच्ची की मां ने तहरीर में बताया कि उसकी 10 वर्षीय बेटी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह करीब 6:30 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं आई। काफी तलाश के बाद पता चला कि मजनू चौकी क्षेत्र के खुटवा गांव निवासी राकेश बच्ची को ले गया है। यह भी पढ़ें- Gonda News: किशोर के गायब होने पर पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई यह भी पढ़ें- विद्यालय के लिए निकली छात्रा संदिग्ध हाल में लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.