Gorakhpur News: घर में सो रही नाबालिग से छेड़खानी,आरोपित गया जेल
गोरखपुर, जुलाई 19 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/भरोहिया, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज नगर पंचायत के एक वार्ड में घर के भीतर सो रही नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना शुक्रवार तड़के करीब दो बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार किशोरी अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान वार्ड निवासी आनंद चौहान घर में घुस गया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य जाग गए और मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पीड़िता की की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने आरोपी आनंद चौहान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्याया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.