गोरखपुर, जुलाई 16 -- Gorakhpur News: सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बढ़यापार टोला मन्नूपुरा में बुधवार रात चोरों ने एक मकान का मेन गेट तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले गृहस्वामी जितेन्द्र यादव नाइट ड्यूटी पर थे, जबकि पत्नी और तीन बच्चे घर में सो रहे थे। चोर चार कमरों, तीन आलमारियों और एक बक्से का ताला तोड़कर चार सोने के हार, 32 अंगूठियां, सात मंगलसूत्र, चार चेन, चांदी की पायल, पावजेब सहित अन्य जेवर लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...