गोरखपुर, अगस्त 21 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के अलीगढ़ गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। अलीगढ़ गांव निवासी उमेश का चार वर्षीय पुत्र युवराज शुक्रवार को घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह कमरे में रखे बक्से के पास पहुंच गया। परिजनों के मुताबिक, बक्से के नीचे युवराज के पहुंचते ही वहां मौजूद सांप ने उसे डंस लिया। परिजन तत्काल बच्चे को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ते मेंउसकी हालत बिगड़ती चली गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं घटना की जानकारी के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...