गोरखपुर, अक्टूबर 21 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा क्षेत्र के भड़सार गांव में बच्चों के बीच गाली-गलौज के विवाद में महिला के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भड़सार निवासी आयुष्मान निशा पत्नी रऊआब अली ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले उनके बेटे और पड़ोसी कपिल के बेटे के बीच गाली-गलौज हुई थी। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया था। आरोप है कि इसी रंजिश में 16 अक्टूबर की सुबह बेबी, संदीप, कपिल और उसकी पत्नी लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए। उस समय घर पर अकेली निशा को लात-घूंसों और डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...