गोरखपुर, जुलाई 28 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती से अश्लील हरकत करने और विरोध पर मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव का मुकेश यादव घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। शोर सुनकर मां पहुंचीं तो आरोपी दोनों के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि कुछ देर बाद साधु शरण यादव भी मौके पर पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए महिला की पिटाई की। मारपीट में मां को चोटें आईं। पीड़िता ने मुकेश यादव, साधु शरण यादव और पुष्पा देवी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...