गोरखपुर, सितम्बर 19 -- Gorakhpur News: पिपरौली, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली बुजुर्ग के टोला पिपरौली खुर्द निवासी रामगति ने पट्टीदारों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रामगति के मुताबिक, शुक्रवार शाम वह अपनी पत्नी के साथ घर पर अकेले थे। आरोप है कि इसी दौरान पट्टीदार घर पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और घर में रखे सामान को तोड़कर इधर-उधर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...