Gorakhpur News: घर में अकेली आठ वर्षीय बच्ची से छेड़खानी, आरोपी जेल गया
गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर पर अकेली आठ वर्षीय बच्ची से अधेड़ पर अश्लील हरकत और छेड़खानी करने का आरोप लगा है। शुक्रवार शाम खेत से लौटने के बाद बच्ची ने मां को घटना की जानकारी दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी रामउजागीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, महिला खेत गई थी और बच्ची घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान रामउजागीर घर पहुंचा और बच्ची को पास बुलाकर अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची किसी तरह वहां से भाग निकली। एसओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.