गोरखपुर, सितम्बर 21 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सुहिला गांव निवासी मातादीन राय ने पुलिस को तहरीर देकर बहू प्रियंका देवी समेत आठ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद समेत आठ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, मातादीन राय का आरोप है कि उनकी बहू प्रियंका देवी पिछले करीब चार माह से बच्चों के साथ मायके में रह रही है। सुबह करीब 11:30 बजे प्रियंका देवी अपने मायके के अकणेन्द्र, धर्मेन्द्र, बालगोविन्द और सोनू समेत चार अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पहुंचीं। सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से मातादीन, उनके पुत्र सुरेश और पत्नी इन्दुमती देवी के साथ मारपीट की गई।

हिंदी ह...