Gorakhpur News: घर छोड़कर गई नाबालिग कैम्पियरगंज थाने पहुंची, केस दर्ज
गोरखपुर, जुलाई 21 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/भरोहिया, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग सोमवार भोर में अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। परिजनों के तलाश शुरू करने पर दोनों डर के कारण स्वयं कैम्पियरगंज थाने पहुंच गए। सूचना मिलने पर पीपीगंज पुलिस और किशोरी के परिजन थाने पहुंचे, जिसके बाद कैम्पियरगंज पुलिस ने दोनों को पीपीगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया।पुलिस के अनुसार किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bareily News: प्रेमी से शादी करने पर अड़ी प्रेमिका के पिता ने प्रेमी और उसके परिजनों पर दर्ज कराया मुकदमा
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.