Gorakhpur News: घर का ताला तोड़कर जेवरात चोरी
गोरखपुर, अगस्त 11 -- Gorakhpur News: खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के डोमरघाट गांव में सोमवार रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर जेवरात पर हाथ साफ कर दिए। साधु यादव और शंभू यादव पुत्र शिव यादव के घर में चोर कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे जेवरात लेकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह करीब चार बजे परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी है। चौकी प्रभारी राम आशीष यादव ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.