गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी गांव के बनरहां टोला में घरवालों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी के साथ फरार हुई युवती और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, युवती के चचेरे भाई ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी चचेरी बहन रविवार रात गांव के ही अपने प्रेमी सुहेल अंसारी के कहने पर मां, बड़ी बहन और भाई के खाने में अधिक मात्रा में नींद की गोलियां मिला दीं। तीनों के बेहोश होने के बाद वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी सहित दो युवकों को बांधकर पीटा सोमवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी होने पर सभी को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जं...