गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने लेखपाल के व्हाट्सएप ग्रुप में शादी का कार्ड बताकर एपीके फाइल भेज दी। उसे टच करते ही लेखपाल के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से यूपीआई के जरिए कई बार में 1,89,978 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर कैंट थाने में केस दर्ज कर साइबर एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। कैंपियरगंज तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत दिनेश कुमार पंकज ने कैंट थाने में तहरीर देकर बताया कि नौ जुलाई 2026 की रात उनके पीएनबी खाते से उनकी जानकारी और अनुमति के बिना यूपीआई के जरिए कई बार में कुल 1,89,978 रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल बैंक को सूचना दी। इसके साथ ही नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर भी शिकायत दर्ज कराई।

जांच की प्र...