गोरखपुर, अक्टूबर 31 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ग्रीनवुड अपार्टमेंट आवासीय योजना के तहत सुपर एचआईजी 4 बीएचके और एचआईजी 3 बीएचके फ्लैटों के आवंटन के लिए शनिवार को ई-लॉटरी कराई गई। इसके जरिए कुल 15.65 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों का निस्तारण हुआ। योजना के लिए 26 सितंबर से 25 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया चली थी। निर्धारित अवधि में सुपर एचआईजी 4 बीएचके श्रेणी के लिए 07 और एचआईजी 3 बीएचके श्रेणी के लिए 08 आवेदन प्राप्त हुए थे। सभी 15 आवेदनों के लिए 31 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे ई-लॉटरी आयोजित की गई। प्राधिकरण के अनुसार, लॉटरी के माध्यम से कुल 15 करोड़ 65 लाख 23 हजार 353 रुपये मूल्य के फ्लैटों का आवंटन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...