गोरखपुर, अगस्त 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। गांवों में शुरू की गई डिजिटल लाइब्रेरियों के संचालन और व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाएगी। उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने जारी निर्देश में कहा है कि डिजिटल लाइब्रेरी के संचालन के लिए जिम्मेदार पंचायत सहायक और ग्राम पंचायत सचिव को नामित कर उनकी सूची तैयार की जाए। सभी लाइब्रेरी में एसओपी का कड़ाई से पालन करते हुए सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखने के साथ उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही लाइब्रेरी के संचालन समय का प्रचार पंचायत भवन, विद्यालय और अन्य प्रमुख स्थानों पर वॉल राइटिंग वह अन्य गतिविधियों के जरिए किया जाए। निदेशक पंचायती राज अमित कुमार सिंह ने मंडलीय अधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण में हर बार कम से कम छह लाइब्रेरियों का निरीक्षण अनिवार्य किया है। इसके अंतर्ग...