गोरखपुर, जुलाई 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। अपनी जनता पार्टी (अजपा) की ओर से जनहित में मुद्दों एवं पार्टी के विचारों के संबंध में रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की गई। जिलाध्यक्ष जीतबहादुर मौर्य ने बताया कि पार्टी की बैठक में पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने गोरखपुर 323 ग्रामीण विधान सभा का आशीष कुशवाहा को प्रभारी प्रत्याशी बनाया है। जिला यूनिट एवं महानगर पदाधिकारियों में काफी खुशी का माहौल है। उनहोंन साथ में कहा कि बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दे जैसे बदहाल कानून व्यवस्था, अत्याचार, बढ़ती हुई मंहगाई, शिक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही साथ बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बैठक का संचालन जिला महासचिव रामप्र...