गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- Gorakhpur News: सोनबरसा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में रविवार को विधायक ई.सरवन निषाद ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए निर्देशित किया। ग्रामीणों ने बिजली, नाली और सड़क आदि समस्याओं के बारे में बताया। ग्रामीणों ने चौपाल में रामपुर बुजुर्ग में सुग्रीव चौरसिया के घर से एनएच 28 तक नाली व सीसी रोड बनवाने की मांग की। इसके अलावा काली माता स्थान से चुन्नी कन्नौजिया के घर तक बिजली का एलटी केबल लगाने की मांग की। विधायक ने नाली और सीसी रोड बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सम्बन्धित जेई को बिजली का केबल लगाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: प्रभारी मंत्री ने आसनडीह में चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं इस दौरान सरदारनगर भाजपा मंडल अध्य...