Gorakhpur News: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के नीचे मिट्टी हटी
गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: जैतपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर पेप्सीको फैक्ट्री के सामने बरसात के कारण मिट्टी बह जाने से सड़क के नीचे से मिट्टी हट गई है। नीचे से वहां पर बड़े का आकर में स्थान खाली हो गया है, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। वहां पर हादसे की आशंका बनी हुई है। राहगीर विनय कुमार सिंह, सुनील कुमार, डॉक्टर उमेश कुमार, अजीत कुमार यादव का कहना है कि लिंक एक्सप्रेसवे की कार्यदायी संस्था यूपीडा का हाईवे पेट्रोलिंग दस्ता सुबह शाम इसी रास्ते से गुजरता है लेकिन यह बड़ा रन दिखाई नहीं दे रहा है। इस मामले में यूपीडा के अधिशासी अभियंता पीपी वर्मा ने बताया कि जहां सड़क के नीचे मिट्टी धसकने की बात बताई जा रही है, वहां टीम भेजकर मरम्मत कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.