गोरखपुर, अगस्त 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गोरखपुर फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय क्रीड़ांगन पर आयोजित गोरखपुर फुटबॉल लीग बी डिवीजन के अंतर्गत खेले गए 17वें दिन शानदार मुकाबले संपन्न हुए। पहले मुकाबले में गोरखपुर यूनाइटेड ने बीआरडी मास्टर को 8-0 से, वहीं दूसरे मुकाबले में चरगावा फुटबॉल क्लब और एमजी फुटबॉल क्लब का मैच 0-0 की बराबरी पर रहा। पहले मैच के निर्णायक संजय साहनी, सौरभ, दुर्गेश और रतन सिंह रहे। दूसरा मैच में आदिल, रहमतुल्लाह, कुर्बान अली और अमरनाथ निर्णायक की भूमिका में नजर आए। इस अवसर पर डॉ. अमिल हयात खान, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, भूपेंद्र मिश्रा, विवेक यादव, सुधांशु श्रीवास्तव, फकरुद्दीन अली, हमजा खान मुख्य रहे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: स्टार क्लब ने सेंट एंड्रयूज को दी शिकस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...