Gorakhpur News: गोरखपुर में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद खोराबार थानाक्षेत्र के रामनगर करजहां चौराहे पर गुरुवार की भोर में सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह फोरलेन पार कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।रामनगर करजहां निवासी हरिश्चंद्र गुप्ता (40) पुत्र जयकिशुन गुप्ता गुरुवार की भोर में करजहां फोरलेन पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।परिजनों के अनुसार हरिश्चंद्र मानसिक रूप से कमजोर थे। सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.