गोरखपुर, जुलाई 3 -- Gorakhpur News: सहजनवा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा कस्बे के वार्ड संख्या-9 पिपरा नई कॉलोनी से लापता छह साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शुक्रवार को उसका शव घर से 500 मीटर दूर लुचुई रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक बंद मकान के पीछे खुले कमरे से बरामद किया गया। पुलिस ने किरायेदार युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया। आरोपी संतकबीरनगर जिले का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पिपरा नई कॉलोनी निवासी विनय सिंह उर्फ कन्हैया का छह वर्षीय पुत्र अंशुमान सिंह यूकेजी का छात्र है। वह गुरुवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर फुल्की खाने गया था। कुछ देर बाद घर लौटा और फिर बाहर निकल गया। देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू ...