Gorakhpur News: गोरखपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिला अस्पताल में घुसा पानी
गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर में शुक्रवार -शनिवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते 24 घंटों में 110.2 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है। बारिश अभी भी जारी है। इसके साथ ही जिले में इस वर्ष करीब 425 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इसमें जुलाई में ही करीब 300 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हुई है। इस सीजन में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश हुई है। झमाझम बारिश ने इस वर्ष के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में बारिश का 90 फीसदी कोटा पूरा हो चुका है। जून में बारिश की कमी रही थी, लेकिन जुलाई में हुई भारी बारिश ने यह कमी पूरी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को भी भारी बारिश हो सकती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.