गोरखपुर, अगस्त 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और चेन स्नेचरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों की पहचान गगहा क्षेत्र के देउरवीर गांव निवासी अजय उर्फ मंगरू और बेलीपार क्षेत्र के कसिहार निवासी संजय के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान सिपाही भूपेंद्र यादव भी घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: महिला से रुपए झपट कर चोर फरारबदमाशों की पहचान एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि दोनों बदमाश चेन स्नेचिंग की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। रविवार देर रात करीब दो बजे दोनों की शहर में लोकेशन मिली थी। मुखबिर की सूचना पर कैंट पुलिस और ए...