गोरखपुर, सितम्बर 22 -- Gorakhpur News: जंगल धूषण/पिपराइच (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के मौलाखोर टोला पिपरा बनवारी में मंगलवार शाम भूमि विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक युवक ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। आग की लपटों के बीच युवक सड़क पर दौड़ने लगा। लपटें तेज होने पर उसने पास के तालाब में छलांग लगा दी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मची रही। विरोध में ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को हटाया। इस दौरान महिला दरोगा से अभद्रता का आरोप भी सामने आया है। मौलाखोर टोला पिपरा बनवारी में अलग-अलग गाटों में करीब एक एकड़ बेशकीमती जमीन है। इसी जमीन को लेकर गुड्डी देवी और उनके चाचा गंगा सागर सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल ...