Gorakhpur News: गोरखपुर में दोस्तों के विवाद में युवक को गोली मारी, तीन हिरासत में
गोरखपुर, सितम्बर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। कोतवाली इलाके के बक्शीपुर स्थित जुबली टॉकीज के पास दोस्तों के आपसी विवाद में 29 वर्षीय युवक नमन गुप्ता को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल नमन को पुलिस ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक गोली अभी शरीर में फंसी हुई है और घायल की हालत सामान्य है। पुलिस के मुताबिक माया बाजार उत्तरी फाटक निवासी रीना गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे नमन को शनि उर्फ सचीन्द्र कुशवाहा, रीशू जायसवाल, राहुल गुप्ता और कुछ अज्ञात लोगों ने किसी बात को लेकर जुबली टॉकीज के पास बुलाया था। वहां गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से नमन पर अवैध असलहे से फायर कर दिया। गोली लगने से वह घायल हो गया।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.