गोरखपुर, नवम्बर 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर में अवैध रूप से खून की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रामगढ़ताल पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को भगत चौराहे के पास एक कार से 100 यूनिट रेड ब्लड सेल्स (पीआरबीसी) बरामद किए। पुलिस ने कार सवार मुरादाबाद निवासी फहीम अहमद और ताज गुड्डू को गिरफ्तार किया है। बरामद खून मुरादाबाद के एसएस चैरिटेबल ब्लड बैंक से लाया जा रहा था। इसे गोरखपुर के आरोग्य ब्लड बैंक में सप्लाई किया जाना था। पुलिस के मुताबिक, जिले में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से वाहनों में छिपाकर खून लाने और ऊंचे दामों पर बेचने वाले गिरोह की सूचना मिल रही थी। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर रामगढ़ताल पुलिस चौकी इंचार्ज अमित चौबे ने इसकी जांच शुरू ...