गोरखपुर, नवम्बर 17 -- Gorakhpur News: ​गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने और उन्हें डिजिटल क्रांति से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर को गोरखपुर मंडल के 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित चंपा देवी पार्क में होने वाले इस भव्य समारोह को लेकर प्रशासन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। यह भी पढ़ें- सीएम योगी यूपी के इस मंडल के 50 हजार युवाओं को देंगे टैबलेट, तारीख तयगोरखपुर मंडल के विद्यार्थियों को टैबलेट समारोह में गोरखपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 35,000 छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटे जाएंगे। इसके अलावा देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 5000-5000 विद्यार्थियों को भी टैबलेट दिय...