Gorakhpur News: गोरखपुर-बांद्रा त्योहार स्पेशल 9 और 16 को
गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। आगामी त्योहार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 05091/05092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर त्यौहार स्पेशल का संचलन दो फेरों के लिए किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। 05091 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 09 एवं 16 नवम्बर को गोरखपुर से रात 9.55 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन दोपहर 12 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05092 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 11 एवं 18 नवम्बर बुधवार को बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 1.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन रात 11.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: काम की खबर: बांद्रा और गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेन एक व आठ को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.