गोरखपुर, अक्टूबर 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर चर्चा के लिए गोरखपुर फिजियो कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। कार्यक्रम होटल क्लार्क्स इन ग्रैंड में आयोजित होगा। यह जानकारी कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र ओझा और सचिव डॉ. त्रयंबक पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य रोबोटिक रिहैबिलिटेशन से फिजियोथेरेपी को बेहतर बनाना, नवीनतम तकनीकों पर चर्चा करना और विशेषज्ञों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान बढ़ाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...