गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय नगर निगम के 80 करोड़ रुपये के म्यूनिसिपल बॉन्ड के लिए बुधवार की रात 11 बजे के करीब गोरखपुर नगर निगम भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) में पंजीकृत हो गया। इसके साथ ही सेबी में पंजीकृत होने वाले गोरखपुर नगर निगम सूबे का सांतवा नगर निगम बन गया। महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त अजय जैन ने बॉन्ड पंजीकरण के लिए गठित टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दी।पंजीकरण की प्रक्रिया निर्धारित समय में पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने पर बॉन्ड कंसलटेंट अनुराग अरुण, मर्चेंट बैंकर्स एके कैपिटल के सचिन झा, टिप्सन के निखिल, अभिनव श्रीवास्तव, सौरभ अग्रवाल और लॉ फर्म राजरानी भल्ला की मेघना सिंह, लेखाधिकारी नागेंद्र सिंह ने हर्ष व्यक्त किया। एक दूसरे को बधाई दी। तत्काल महापौर डॉ मंगलेश श्रीव...