Gorakhpur News: गोरखपुर जेल के बंदी की इलाज के दौरान मौत, तीन दिन पहले घरेलू हिंसा के केस में हुआ था दाखिल
गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला जेल में बंद 30 वर्षीय विचाराधीन बंदी समीर शेख की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पीपीगंज क्षेत्र के जसवाल बाजार का रहने वाला था। घरेलू हिंसा अधिनियम के एक मामले में न्यायालय के आदेश पर उसे 19 अगस्त को जेल भेजा गया था。
स्वास्थ्य संबंधी समस्या जेल प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार शाम अचानक उसे तेज दौरा पड़ा। जेल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जेल की प्रतिक्रिया जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि समीर शेख को 19 अगस्त को न्यायालय के आदेश पर जिला जेल में दाखिल किया गया था। वह पहले से ही क्रॉनिक अल्कोहलिक था और लीवर व किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित था। 21 अगस्त की शाम अचानक उसे दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.