गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। डॉ. रामदरश त्रिपाठी की 21वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को विजय चौराहा स्थित एक निजी होटल में स्मृति एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उनकी पत्नी बिंदा त्रिपाठी और पुत्री सुनीता मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कला, संगीत, चिकित्सा, समाजसेवा और खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली गोरखपुर की पांच विभूतियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए गोविवि के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल राय ने कहा कि स्व. त्रिपाठी निर्भीक, निष्पक्ष और जाति-निरपेक्ष व्यक्तित्व के धनी थे। वे जिस व्यक्ति का साथ स्वीकार करते थे, उसके लिए हर परिस्थिति में योद्धा की तरह खड़े रहते थे। मुख्य अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने स्व. त्रिपाठी के व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि...