गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र में शनिवार भोर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों देवरिया के रहने वाले हैं। हादसा रामगढ़ताल से देवरिया बाईपास (जंगल सिकरी) की ओर जाने वाले फोरलेन पर सिकटौर करमहिया टोला के सामने करीब चार बजे हुआ। पुलिस ने ट्रक को पकड़कर थाने पहुंचा दिया है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: ट्रक में पीछे से घुसी बाइक,युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीरपरिवार की जानकारी देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी प्रमोद सिंह का बेटा अंकित सिंह (20) और लालबचन पटेल का बेटा आकाश पटेल (22) दिल्ली से बस से गोरखपुर के नौसढ़ पहुंचे थे। दोनों को गांव ले जाने के लिए उनके गांव के दो युवक दो बाइक ल...