गोरखपुर, नवम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, मुख्य संवाददाता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर में हैं। बुधवार को उन्होंने सीएम योगी के साथ एमपी इंटर कॉलेज से काली मंदिर तक पदयात्रा निकाल कांग्रेस व विपक्षी दलों पर करारा प्रहार किया था। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग भी पदयात्रा में शामिल हुए थे।बुधवार को रात्रि विश्राम के बाद नितिन नवीन गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। सीएम योगी आदित्यानाथ ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम योगी के नेतृत्...