गोरखपुर, सितम्बर 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरक्षपीठ के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज की 57वीं और राष्ट्रसंत महंत अवेद्यनाथ महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में 24 से 30 सितंबर तक सप्तदिवसीय श्रद्धांजलि समारोह आयोजित होगा। इसके तहत 23 सितंबर से साप्ताहिक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ होगा। वृंदावन के रेवासा धाम से पधारे श्रीमद्भगद्गुरु द्वाराचार्य, अग्रपीठाधीश्वर एवं मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य कथा सुनाएंगे। गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि दोनों ब्रह्मलीन महंतों ने धर्म, संस्कृति, शिक्षा, समाज और राष्ट्र के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बहुआयामी योगदान दिया। अनेक धार्मिक, आध्यात्मिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर सड़क से संसद तक उनकी प्रभावपूर्ण उपस्थिति ...