Gorakhpur News: गैस लीक होने से लगी आग, पांच लोग झुलसे
गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता । आर्यनगर उत्तरी के कुर्मियान टोला में शनिवार को गैस लीक होने के कारण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से एक ही इलाके के पांच लोग झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों की पहचान आर्यनगर निवासी राजू चौधरी (45), कृष्णा चौधरी (70), लीला देवी (70), मंशा देवी (45) और सचिन चौधरी (18) के रूप में हुई है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.