Gorakhpur News: गैर जमानती वारंट पर छह वारंटी को अदालत में किया पेश
गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत छह वारंटियों को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपित लंबे समय से अपने-अपने मामलों में न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। गिरफ्तार वारंटियों में कर्महा बुजुर्ग निवासी रामललित यादव, भैरवा टोला पिपरहवा निवासी रामसुरत उर्फ अड़सु, भैरवा निवासी रामसुघन, दिलीप, बनगाई निवासी दिलीप गुप्ता तथा भरवलिया निवासी सुरेश विश्वकर्मा शामिल हैं। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.