गोरखपुर, अगस्त 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता । कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर स्थित जगदंबा गली में गृहकलह से परेशान एक युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कराया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मोहद्दीपुर की जगदंबा गली निवासी अमरनाथ यादव (26) पुत्र आनंदी यादव ने शनिवार रात करीब नौ बजे अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो अमरनाथ फंदे से लटका मिला। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गृह कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच क...