गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गुरु श्री गोरक्षनाथ ब्लड सेंटर के सहयोग से जटाशंकर गुरुद्वारा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 22 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान करने वालों में जगनैन सिंह, सुमित गुप्ता एवं सुरेंद्र कौर शामिल रहे। ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। जटाशंकर गुरुद्वारा में हर महीने रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। जो समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सराहनीय पहल है। शिविर के सफल आयोजन में ब्लड सेंटर के टेक्नीशियन चंद्रेश्वर, हर्ष, खुशी, आरएमओ डॉ. विवेक शर्मा मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...