गोरखपुर, अक्टूबर 16 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के पास स्थित एक गुमटी से चाय बनाने के बर्तन, बिस्किट, गुटका, सिगरेट और ब्लूटूथ स्पीकर समेत अन्य सामान चोरी हो गया। डुमरी खास निवासी दुकानदार पंकज मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर इसकी शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के क्रम में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि चौरी निवासी राजू निषाद पुत्र सुक्खू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है। उसके खिलाफ पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...