गोरखपुर, सितम्बर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राप्ती तट स्थित राजघाट के गुरु श्री गोरक्षनाथ घाट पर रविवार सुबह बारिश के दौरान गुंबद अचानक भरभराकर गिर गया। इसमें वहां बैठे दो अधिवक्ताओं की मौत हो गई। इस मामले में एंबुलेंस समय से न मिलने-इलाज में लापरवाही का आरोप लगा वकीलों ने जिला अस्पताल पर करीब साढ़े चार घंटे प्रदर्शन किया। उसके बाद सीएमओ व कुछ स्वास्थ्यकर्मियों पर केस दर्ज किया गया। डीएम ने निर्माण संरचना-एंबुलेंस रिस्पांस टाइम की जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों के लिए चार-चार लाख रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है। प्राथमिक तौर पर बिजली गिरने से गुंबद ढहने की बात सामने आई है। वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा। जानकारी के मुताबिक, अधिवक्ता विनोद तिवारी की मां का रविवार को राजघाट...